Scholarship1 min read

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Last Date: ₹60,000 तक, पात्रता और Apply Online

Summary

दोस्तों, अगर आप Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के लिए पात्र हैं तो अब देरी बिल्कुल न करें क्योंकि अंतिम तिथि पास आ रही है। आवेदन से पहले पात्रता, Document और अपनी श्रेणी अच्छे से देख लें, ताकि फॉर्म किसी वजह से रद्द न हो। आवेदन के बाद आवेदन नंबर संभालकर रखें और ईमेल व मोबाइल पर आने वाले मैसेज देखते रहें। और एक जरूरी सलाह। स्कॉलरशिप के नाम पर अगर कोई आपसे OTP, ATM PIN, UPI PIN या बैंक का पासवर्ड मांगे तो कभी न दें। अगर यह जानकारी आपके काम आई हो तो अपनी सहेलियों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर करें ताकि वे भी समय रहते आवेदन कर सकें। ऐसी ही नई स्कॉलरशिप, एडमिशन, रिजल्ट और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27: नमस्कार दोस्तों! आपको बताते चले की पढ़ाई का खर्च उठाने में परेशानी झेल रही छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं और पात्र छात्राओं को पढ़ाई के स्तर के हिसाब से ₹25,000, ₹45,000 और अधिकतम ₹60,000 तक की मदद मिल सकती है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 बताई गई है, यानी अब करीब तीन हफ्ते का ही समय बचा है। कक्षा 9वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की छात्राएं इसमें आवेदन कर सकती हैं।

Key Points

  • Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
  • पात्र छात्राओं को कक्षा 9वीं से लेकर उच्च व प्रोफेशनल शिक्षा तक ₹25,000 से अधिकतम ₹60,000 तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • यह योजना केवल उन छात्राओं के लिए है जिनके पिछली परीक्षा में न्यूनतम 60% अंक हों और पारिवारिक आय ₹6 लाख से कम हो।
  • इच्छुक छात्राएं सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ www.adityabirlacapital.com पोर्टल पर जाकर सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

दोस्तों, अब आपके मन में कई सवाल होंगे। कितने नंबर चाहिए, परिवार की आय कितनी होनी चाहिए, कौन-कौन से Document लगेंगे और पैसा कब मिलेगा। तो चलिए, इस लेख में Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 की हर जानकारी मैं आसान भाषा में बता देता हूं। फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Highlight

 

Also Read

विवरण

जानकारी

स्कॉलरशिप का नाम

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27

लेख का प्रकार

स्कॉलरशिप

किसके लिए

पूरे भारत की पात्र छात्राएं

जरूरी अंक

पिछली कक्षा या परीक्षा में कम से कम 60%

परिवार की सालाना आय

₹6 लाख तक

स्कॉलरशिप राशिस्कॉलरशिप राशि

₹25,00₹25,000 से ₹60,000 तक (श्रेणी के अनुसार)

आवेदन शुरू

22 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

30 अक्टूबर 2026

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

चयन का आधार

अंक, आर्थिक स्थिति और Document की जांच

आधिकारिक वेबसाइट

https://www.adityabirlacapital.com

 

 

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Good News

दोस्तों, यह स्कॉलरशिप उन छात्राओं के लिए है जो पढ़ने में अच्छी हैं लेकिन घर की आर्थिक हालत फीस, किताब और हॉस्टल का खर्च उठाने लायक नहीं है। आपको बता दे की इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर, सभी स्तर की पात्र छात्राएं शामिल हैं। पहले जहां ऐसी मदद के लिए अलग-अलग जगह भटकना पड़ता था, वहीं अब एक ही ऑनलाइन फॉर्म से आवेदन हो जाता है।

एक जरूरी बात। अलग-अलग वेबसाइट पर अंतिम तिथि अलग दिख सकती है, इसलिए फाइनल सबमिट करने से पहले आवेदन पेज पर दिख रही तारीख एक बार जरूर मिला लीजिए। और मेरी तरफ से सलाह है कि आखिरी हफ्ते का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी दिनों में वेबसाइट धीमी हो जाती है और Document अपलोड होने में दिक्कत आती है।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Important Dates

 

प्रक्रिया

तिथि

ऑनलाइन आवेदन शुरू

22 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

30 अक्टूबर 2026

Document की जांच

आवेदन जमा होने के बाद

चयन और शॉर्टलिस्ट

जांच पूरी होने के बाद

स्कॉलरशिप राशि जारी

चयनित छात्राओं के सत्यापन के बाद

 

 

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 क्या है?

चलिए दोस्तों, सबसे पहले समझ लेते हैं कि यह स्कॉलरशिप है क्या। मान लीजिए किसी गांव की लड़की 12वीं में अच्छे नंबर लाई है, कॉलेज में नाम भी लिखवा लिया, लेकिन पिताजी की कमाई इतनी नहीं कि हर साल फीस और हॉस्टल का पैसा दे सकें। ऐसे में अगर वह सभी शर्तें पूरी करती है तो उसे पढ़ाई के खर्च के लिए आर्थिक मदद मिल सकती है।

सरल भाषा में समझें तो इसका मकसद सिर्फ कुछ रुपये देना नहीं है, बल्कि पैसों की कमी के कारण किसी लड़की की पढ़ाई बीच में न रुके, यह देखना है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह रकम फीस, किताबें, परीक्षा शुल्क और कुछ श्रेणियों में हॉस्टल और मेस जैसे खर्चों में काम आ सकती है।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 से कितना पैसा मिलेगा?

दोस्तों अब आता है सबसे बड़ा सवाल कि कितना पैसा मिलेगा। बहुत लोग ₹60,000 पढ़कर मान लेते हैं कि हर छात्रा को इतने ही रुपये मिलेंगे, जबकि ऐसा नहीं है। राशि आपकी पढ़ाई की श्रेणी पर निर्भर करती है और पात्रता के आधार पर ही मिल सकती है। इसलिए आवेदन से पहले अपनी श्रेणी देख लें, वरना गलत श्रेणी में फॉर्म भरने से परेशानी हो सकती है।

 

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Selection कैसे होगा?

दोस्तों, अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि फॉर्म भरते ही स्कॉलरशिप मिल जाएगी क्या। तो चलिए मैं यह भी क्लियर कर देता हूं। नहीं, सिर्फ आवेदन करने से स्कॉलरशिप पक्की नहीं होती। आपके अंक, परिवार की आय और अपलोड किए गए Document की जांच होती है, उसके बाद ही चयन होता है।

इसलिए जानकारी अंदाजे से मत भरिएगा। मान लीजिए आपके 62% अंक हैं और आपने फॉर्म में 72% लिख दिए। जांच में मार्कशीट से मिलान नहीं हुआ तो आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए जो आपके कागजों में लिखा है, फॉर्म में वही भरें। हम उम्मीद करते हैं कि यह बात आपको समझ में आ गई होगी, तो चलिए आगे बढ़ते हैं।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Result कब आएगा?

दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे कि Result कब आएगा। आपको बता दे की यह कोई सरकारी भर्ती या परीक्षा नहीं है जिसमें एक तय तारीख पर रिजल्ट आता है। पहले आवेदन लिए जाते हैं, फिर पात्रता और Document की जांच होती है, उसके बाद चयन होता है। इसलिए अभी कोई पक्की तारीख नहीं बताई जा सकती।

अगर आपका चयन होता है तो आगे की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल या आवेदन वाले खाते में आ सकती है। मेरी तरफ से सलाह है कि आवेदन के बाद अपना ईमेल और खाता बीच-बीच में जरूर देखते रहें, क्योंकि कई बार कोई Document दोबारा मांगा जा सकता है और समय पर न भेजने से मौका हाथ से निकल सकता है।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Eligibility

चलिए दोस्तों, अब देखते हैं कि पात्रता क्या है। नीचे दी गई सभी शर्तें आपको पूरी करनी होंगी तभी आवेदन सही माना जाएगा। अपनी श्रेणी की पात्रता आवेदन पेज पर भी एक बार जरूर देख लीजिएगा।

  • आवेदक छात्रा होनी चाहिए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह स्कॉलरशिप लड़कियों के लिए है।
  • पिछली कक्षा या परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • कक्षा 9वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर में पढ़ रही हों।
  • आय का प्रमाण मांगा जा सकता है, इसलिए आय प्रमाण पत्र पहले से बनवाकर रखें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Required Documents

दोस्तों, फॉर्म भरते समय सबसे ज्यादा दिक्कत Document को लेकर ही आती है। इसलिए ऑनलाइन आवेदन से पहले सभी कागज मोबाइल या कंप्यूटर में तैयार रखिए, बहुत ही जरूरी काम है। और ध्यान दें, Document साफ दिखने चाहिए। अगर मार्कशीट धुंधली हुई या आय प्रमाण पत्र पढ़ने में नहीं आया तो जांच में आवेदन अटक सकता है। इसलिए अपलोड करने से पहले एक बार खोलकर देख लें।

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट
  • आधार कार्ड या कोई मान्य पहचान पत्र
  • स्कूल या कॉलेज का ID कार्ड
  • वर्तमान प्रवेश का प्रमाण और बोनाफाइड सर्टिफिकेट
  • फीस रसीद या प्रवेश रसीद
  • परिवार की आय का प्रमाण
  • छात्रा के नाम की बैंक पासबुक
  • हॉस्टल या मेस से जुड़े Document (जरूरत हो तो)
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • माता या पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Online Apply कैसे करें?

अगर आप घर बैठे मोबाइल से आवेदन करना चाहती हैं तो नीचे के Step ध्यान से फॉलो कीजिए। आपको बता दे की फॉर्म में नाम, अंक और बैंक की जानकारी अपने कागजों के अनुसार ही भरें, वरना आवेदन में दिक्कत आ सकती है इसलिए सही-सही जानकारी भरियेगा।

Step 1: सबसे पहले www.adityabirlacapital.com पर जाएं और Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 का आवेदन पेज खोलें।

Step 2: अगर आपका खाता पहले से है तो Login करें। नहीं है तो अपने मोबाइल नंबर और ईमेल से नया Registration कर लें।

Step 3: अब अपनी पढ़ाई की सही श्रेणी चुनें, जैसे कक्षा 9वीं से 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर। श्रेणी गलत चुनी तो राशि और पात्रता में गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए ध्यान से चुनिएगा।

Step 4: अपना नाम, जन्मतिथि, पता और मोबाइल नंबर भरें। नाम वही लिखें जो आपके आधार और मार्कशीट में है।

Step 5: स्कूल या कॉलेज का नाम, कोर्स, वर्तमान कक्षा और पिछली परीक्षा के अंक भरें। मार्कशीट सामने रखकर भरेंगे तो गलती नहीं होगी।

Step 6: परिवार की सालाना आय भरें और जहां मांगा जाए वहां आय प्रमाण पत्र अपलोड करें।

Step 7: फोटो, मार्कशीट, पहचान पत्र, प्रवेश का प्रमाण और बैंक पासबुक जैसे सभी मांगे गए Document अपलोड करें।

Step 8: अब Final Submit से पहले एक बार पूरा फॉर्म दोबारा चेक कर लीजिएगा। नाम, मोबाइल नंबर, अंक, आय और बैंक खाता संख्या खास तौर पर देखें, क्योंकि एक अंक की गलती भी आगे परेशानी बना सकती है।

Step 9: सब सही हो तो Final Submit करें। इसके बाद मिलने वाले आवेदन नंबर या Reference Number का स्क्रीनशॉट लेकर और रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Status कैसे Check करें?

दोस्तों, आवेदन के बाद हर किसी को यही जानना होता है कि फॉर्म कहां तक पहुंचा। इसके लिए जिस खाते से आवेदन किया है उसी में Login करें और My Application, Application Status या Dashboard जैसा विकल्प खोलें। वहां आपके आवेदन की स्थिति दिख जाएगी।

अगर वहां अभी कोई अंतिम जानकारी नहीं दिख रही तो घबराइए मत। इसका मतलब हो सकता है कि जांच अभी चल रही है। कुछ दिन बाद दोबारा देखिएगा।

 

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 Direct Apply Link

शिक्षा की श्रेणीं

अधिकतम राशिक

कक्षा 9वीं से 12वीं

₹25,000 तक

पॉलिटेक्निक डिप्लोमा

₹25,000 तक

सामान्य स्नातक (Graduation)

₹45,000 तक

उच्च शिक्षा और प्रोफेशनल कोर्स

₹60,000 तक

 

 

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 FAQs

Q1. Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 क्या है?

उत्तर: यह छात्राओं के लिए चलने वाली स्कॉलरशिप है, जिसमें पढ़ाई में अच्छी और आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए मदद मिलती है।

Q2. इसमें कितने रुपये मिलते हैं?

उत्तर: श्रेणी के अनुसार ₹25,000, ₹45,000 और अधिकतम ₹60,000 तक की मदद मिल सकती है।

Q3. क्या लड़के भी आवेदन कर सकते हैं?

उत्तर: उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह स्कॉलरशिप सिर्फ लड़कियों के लिए है। फिर भी आवेदन पेज पर पात्रता एक बार देख लें।

Q4. कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

उत्तर: पिछली परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

Q5. परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए?

उत्तर: परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Q6. यह स्कॉलरशिप किन कक्षाओं के लिए है?

उत्तर: कक्षा 9वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर की पात्र छात्राओं के लिए।

Q7. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर: दिए गए विवरण के अनुसार 30 अक्टूबर 2026। कुछ जगह अलग तारीख दिख सकती है, इसलिए आवेदन पेज पर जरूर मिला लें।

Frequently Asked Questions

Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 क्या है?

यह छात्राओं के लिए चलने वाली स्कॉलरशिप है, जिसमें पढ़ाई में अच्छी और आर्थिक रूप से जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए मदद मिलती है।

इसमें कितने रुपये मिलते हैं?

श्रेणी के अनुसार ₹25,000, ₹45,000 और अधिकतम ₹60,000 तक की मदद मिल सकती है।

क्या लड़के भी आवेदन कर सकते हैं?

उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह स्कॉलरशिप सिर्फ लड़कियों के लिए है। फिर भी आवेदन पेज पर पात्रता एक बार देख लें।

कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

पिछली परीक्षा में कम से कम 60% अंक होने चाहिए।

परिवार की सालाना आय कितनी होनी चाहिए?

परिवार की सालाना आय ₹6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

यह स्कॉलरशिप किन कक्षाओं के लिए है?

कक्षा 9वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर की पात्र छात्राओं के लिए।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

दिए गए विवरण के अनुसार 30 अक्टूबर 2026। कुछ जगह अलग तारीख दिख सकती है, इसलिए आवेदन पेज पर जरूर मिला लें।

Share

About the Author

Raushan Kumar is an Educational Researcher and Content Writer with 3+ years of experience in tracking Indian recruitment patterns and government job updates. He founded EduMint24 to provide job aspirants with 100% verified alerts directly from official circulars (UPSC, SSC, Banking, and State PSCs).

Leave a Comment

Replying to

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!