RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। हाल ही में ग्रेजुएट्स के लिए आई भर्ती के बाद, अब रेलवे ने 10+2 स्तर के उम्मीदवारों के लिए CEN 07/2026 के अंतर्गत यह bharti निकाला है। यदि आप Under Graduate / 12th Pass कर चुके हैं तो यह वैकेंसी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। हालांकि, फॉर्म भरने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस पद के लिए क्या योग्यता चाहिए और आयु सीमा का क्या है?
Table of Contents
Key Points
- इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 13 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक किए जा सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है।
- चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1 और CBT-2) शामिल होगी।
इस बार कुल 1,688 पदों पर भर्तियां nikli हैं, जिनमें कमर्शियल क्लर्क, टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क जैसे पद शामिल हैं। चूंकि आवेदन प्रक्रिया कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है, इसलिए अपने सभी दस्तावेज समय से तैयार रखना समझदारी होगी ताकि आखिरी वक्त पर सर्वर या अन्य तकनीकी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026
विवरण | जानकारी |
विभाग का नाम | Railway Recruitment Boards |
भर्ती का नाम | RRB NTPC Under Graduate Recruitment 2026-27 |
CEN नंबर | CEN No. 07/2026 |
कुल रिक्त पद | 1,688 पद |
नौकरी का स्तर | Under Graduate / 12वीं पास |
नौकरी का स्थान | ऑल इंडिया (चयनित RRB जोन के अनुसार) |
आवेदन का माध्यम | केवल ऑनलाइन (rrbapply.gov.in) |
आवेदन की अंतिम तिथि | 13 नवंबर 2026 |
ऊपर दी गई टेबल में इस भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें batayi गई हैं। एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि रेलवे की किसी भी भर्ती में आवेदन करते वक्त अपना जोन बहुत सोच-समझकर चुनें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया और पोस्टिंग उसी के आधार पर तय होती है।
पदों का विवरण और सैलरी
इस अंडर ग्रेजुएट भर्ती में कुल चार अलग-अलग पद शामिल हैं, जिनके लिए 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत सैलरी तय की गई है:
पद का नाम | कुल पद | पे लेवल | प्रारंभिक मूल वेतन |
Commercial cum Ticket Clerk | 700 | लेवल 3 | ₹21,700 |
Junior Clerk cum Typist | 600 | लेवल 2 | ₹19,900 |
Accounts Clerk cum Typist | 200 | लेवल 2 | ₹19,900 |
Trains Clerk | 188 | लेवल 2 | ₹19,900 |
इन पदों पर केवल बेसिक सैलरी ही नहीं मिलती, बल्कि इसके साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और रेलवे के नियमों के मुताबिक अन्य भत्ते भी जुड़कर आते हैं। इसलिए आपकी इन-हैंड सैलरी इस बात पर निर्भर करेगी कि आपकी पोस्टिंग किस शहर या कैटेगरी के अंतर्गत हुई है।
योग्यता और आयु सीमा के नियम
फॉर्म भरने से पहले अपनी पात्रता की जांच जरूर कर लें। किसी भी गलती से बचने के लिए नीचे बताएं गए बातों को ध्यान से पढ़ें:
स्टूडेंट का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है।
जूनियर क्लर्क और अकाउंट्स क्लर्क के पदों के लिए कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट देना होगा, जिसमें English में 30 Words प्रति मिनट या हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की typing speed मांगी गई है।
General और EWS स्टूडेंट के लिए उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
OBC (NCL) के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 35 वर्ष तक तय की गई है।
अगर आप एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग से हैं लेकिन General या EWS की वैकेंसी के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको उम्र की छूट का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे मामलों में जनरल कैटेगरी के नियम ही लागू होते हैं।
आवेदन शुल्क और रिफंड की प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की फीस का एक हिस्सा वापस कर देता है। General, OBC और EWS jaati के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जिसमें से CBT-1 की परीक्षा में बैठने के बाद बैंक चार्ज काटकर ₹400 वापस कर दिए जाते हैं। वहीं, ST, ST, महिला, PWD, एक्स-सर्विसमैन और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) के लिए फीस ₹250 है, जो परीक्षा में शामिल होने पर पूरी तरह रिफंड हो जाती है। फीस का भुगतान आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा के चरण
इस भर्ती में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा:
CBT-1: यह पहला चरण है जिसमें गणित, रिजनिंग और सामान्य जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं।
CBT-2: पहले चरण में पास होने वाले छात्रों को दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी।
टाइपिंग टेस्ट: यह केवल उन पदों के लिए है जहां टाइपिंग स्किल जरूरी है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल: अंत में आपके दस्तावेजों की जांच होगी और रेलवे के मानकों के अनुसार मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा।
परीक्षा की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेलवे इसकी सूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर देगा। परीक्षा शहर की जानकारी आपको एग्जाम से लगभग 10 दिन पहले मिल जाएगी।
RRB NTPC Under Graduate Recruitment Online Apply
अगर आप खुद घर बैठे इस भर्ती के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएँ।
वेबसाइट के होमपेज पर CEN 07/2026 – NTPC Under Graduate भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें और दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
अब नया रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आधार-आधारित प्रमाणीकरण से जुड़ी आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर को सुरक्षित रख लें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपनी लॉगिन जानकारी की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें। अब आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें।
इसके बाद अपनी पसंद के पदों की प्राथमिकता और परीक्षा की भाषा चुनें। साथ ही, निर्देशों के अनुसार अपनी फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
अब अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। भुगतान करने से पहले शुल्क और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान से जाँच लें।
आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार सभी जानकारी दोबारा चेक कर लें। यदि कोई गलती दिखाई दे, तो अंतिम सबमिशन से पहले उसे ठीक कर लें।
अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद आवेदन पत्र की PDF डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
फॉर्म भरते समय आधार कार्ड में दर्ज नाम और जन्मतिथि आपकी 10वीं की मार्कशीट से पूरी तरह मैच करना चाहिए। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर आपका उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है, इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें।
RRB NTPC Under Graduate Direct Link
विवरण | जानकारी |
Online Application | |
Official Notification | |
Official Website |
भर्ती के नियम, योग्यता की शर्तें और परीक्षा की तारीखें रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुसार बदल सकती हैं। किसी भी अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।



Leave a Comment