Teaching Jobs1 min read

CG Atmanand School Recruitment 2026: 1812 पदों के लिए जरूरी योग्यता, नियम और आवेदन प्रक्रिया

Summary

CG Swami Atmanand School Recruitment 2026 के तहत 11,812 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें शिक्षक, सहायक शिक्षक और अन्य पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

CG Swami Atmanand School Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ राज्य का एक स्कूल स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (SEGES) में शिक्षक और शिक्षक और अन्य पदों पर भर्ती जारी किया है, इससे पहले साल 2024 में भी भर्ती आई थी, लेकिन उसको फिर 30 मई 2024 को इसे रद्द कर दिया गया था। अब इस साल 2026 में फिर से भर्ती निकाली गई है। इस बार अलग-अलग जिलों में फॉर्म भरने के बजाय, छत्तीसगढ़ सरकार (DPI) की तरफ से एक ही बार में पूरे राज्य के लिए एक साथ भर्ती निकाली है।

तो जो भी स्टूडेंट शिक्षक या उससे जुड़े और भी नौकरी पाना चाहते हैं, तो उन युवाओं के लिए यह एक जरूरी अपडेट है। स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ की सरकार ने कुल 1,812 संविदा पदों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है मतलब कि इन नौकरियों में लोगों को कुछ तय समय के लिए रखा जाएगा।

यदि आप छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं और इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई कर चुके हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर है। क्योंकि इस भर्ती की परीक्षा कंप्यूटर पर ली जाएगी और सभी सवाल अंग्रेजी में पूछे जाएंगे। इसका आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 है।

Also Read

CG Swami Atmanand School Recruitment 2026 Details

विवरणजानकारी

विभाग का नाम

स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन

कुल रिक्त पद

1,812 पद (संविदा)

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आवेदन की अंतिम तिथि

21 अक्टूबर 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT)

परीक्षा का माध्यम

केवल अंग्रेजी माध्यम

आधिकारिक वेबसाइट

eduportal.cg.nic.in

इस भर्ती के तहत व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, ग्रंथपाल और प्रयोगशाला सहायक जैसे कई पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। तो आप आवेदन करने से पहले एक बार अपनी योग्यता और जरूरी दस्तावेज जरूर चेक कर लें, ताकि अंतिम समय में किसी तकनीकी समस्या के चलते आपको दिक्कत न सहना पड़े।

किसे मिलेगा मौका और क्या है योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए जरूरी योग्यताएं पूरी करनी होंगी। 

  • आवेदन करने वाले स्टूडेंट छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए ।

  • ज़्यादातर पदों के लिए कक्षा 6वीं से इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई होनी जरूरी है। हालांकि, हिंदी और संस्कृत शिक्षकों के लिए यह जरूरी नहीं है।

  • शिक्षक पदों के लिए CTET या CG-TET पास होना जरूरी है।

  • आपका न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए ।

  • आरक्षित वर्ग और महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इस भर्ती के कुल पदों का नाम

क्र.

पदनाम

रिक्त पद

1

व्याख्याता हिन्दी

51

2

व्याख्याता अंग्रेजी

65

3

व्याख्याता संस्कृत

47

4

व्याख्याता भूगोल / अर्थशास्त्र

5

5

व्याख्याता इतिहास / राजनीति

6

6

व्याख्याता सामाजिक विज्ञान

52

7

व्याख्याता गणित

49

8

व्याख्याता जीव विज्ञान

39

9

व्याख्याता वाणिज्य

104

10

व्याख्याता रसायन

44

11

व्याख्याता भौतिक

53

12

प्रधानपाठक प्राथमिक शाला

27

13

प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला

24

14

सहायक शिक्षक

590

15

शिक्षक हिन्दी / संस्कृत

34

16

शिक्षक अंग्रेजी

106

17

शिक्षक कला

72

18

शिक्षक विज्ञान

56

19

शिक्षक गणित

68

20

व्यायाम शिक्षक

50

21

ग्रंथपाल

60

22

शिक्षक कम्प्यूटर

40

23

प्रयोगशाला सहायक

170

कुल योग

1812

 

महत्वपूर्ण तिथियां और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए तारीखों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्टूबर 2026 है। यदि फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 के बीच त्रुटि सुधार किया जा सकता है।

और आप सभी का प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर के बीच जारी किए जाएंगे, और संभावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा 31 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 के बीच आयोजित होगी। परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी रहेगा, इसलिए अपनी तैयारी उसी हिसाब से करें आप।

CG Swami Atmanand School Recruitment 2026 Apply

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की आई नई वैकेंसी, जिसमें कुल 1,812 पद हैं। यदि आप इसके लिए घर बैठे खुद से ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को सावधानी से फॉलो करें, ताकि फॉर्म में कोई गलती न हो।

  • यदि आप ऑनलाइन खुद से आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले eduportal.cg.nic.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

  • अब आप नया रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना मोबाइल नंबर और ईमेल ID डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें।

  • रजिस्ट्रेशन करने पर आपके द्वारा डाले गए मोबाइल नंबर पर OTP आएगी। उसे भरने के बाद अपना पासवर्ड सेट करें और लॉगिन करें।

  • अब यहाँ माँगी गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण सही-सही भरें।

  • इसके बाद माँगे गए सभी दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों की जांच कर लें और अंत में फाइनल प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन के बाद किसी भी तरह के ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संविदा पदों पर नियुक्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

विवरण

जानकारी

Online Application

यहाँ क्लिक करें

Official Notification

यहाँ क्लिक करें

Official Website

यहाँ क्लिक करें

परीक्षा की तारीखें, नियम और योग्यता से जुड़ी शर्तें बदल सकती हैं। आवेदन करने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Share

About the Author

Raushan Kumar is an Educational Researcher and Content Writer with 3+ years of experience in tracking Indian recruitment patterns and government job updates. He founded EduMint24 to provide job aspirants with 100% verified alerts directly from official circulars (UPSC, SSC, Banking, and State PSCs).

Leave a Comment

Replying to

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment!